YOGA TIPS : बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के चलते आजकल महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं। चाहे वह कामकाजी महिला हों या गृहिणी, उनके पास खुद के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में योग एक आसान और असरदार उपाय बन सकता है, जो न सिर्फ शरीर को फिट और सुडोल बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि योग के नियमित अभ्यास से वजन नियंत्रित रखा जा सकता है, पीठ और कमर के दर्द से राहत मिलती है और प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। खासकर रात में सोने से पहले बिस्तर पर ही कुछ आसान योगासनों का अभ्यास करके महिलाएं न केवल मानसिक तनाव से राहत पा सकती हैं, बल्कि बेहतर नींद और स्वस्थ शरीर भी पा सकती हैं।

पवनमुक्तासन: महिलाओं के लिए लाभकारी आसन
रात में सोने से पहले किए जाने वाले योगासनों में पवनमुक्तासन बेहद प्रभावी माना गया है। यह पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और पाचन में सुधार करता है। साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। इसके अभ्यास से पेट की चर्बी घटती है, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

पवनमुक्तासन करने की विधि:
पीठ के बल सीधे लेट जाएं, फिर अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए छाती की ओर लाएं। दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ें और गहरी सांस लेते हुए घुटनों को छाती की ओर खींचें। कुछ सेकंड तक सांस रोकें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैरों को वापिस नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहराएं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ 5 से 10 मिनट का यह अभ्यास महिलाओं को न सिर्फ फिजिकली बल्कि मेंटली भी हेल्दी रखने में मदद करता है। ऐसे योगाभ्यास से जल्दी गर्भधारण की संभावना भी बढ़ती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-6260039085

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

© 2025 Pioneer Digital Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version