Pioneer digital desk

नई दिल्ली। देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और इसका असर अब तबाही के रूप में सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियां उफान पर हैं, डैम के गेट खोले जा रहे हैं और सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मध्य प्रदेश: 20 शहर जलमग्न, कई जिलों में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट में रेड अलर्ट जारी किया गया। जबलपुर में एक गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पानी में डूब गया, जबकि मंडला में बाढ़ की गंभीर स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 28 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश: मौत का आंकड़ा 69 पहुंचा, 500 सड़कें बंद

लगातार बारिश से हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मची है। अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है, सबसे ज्यादा 17 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 40 से ज्यादा लोग लापता हैं। राज्य में 14 पुल बह गए और 500 से अधिक सड़कें पूरी तरह बंद हैं। 6 जुलाई को मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में रेड अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में गंगा का जलस्तर 15 फीट बढ़ा

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर 4 दिनों में 15 फीट बढ़ गया है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधा डूब चुका है और 300 से ज्यादा पंडा-पुरोहितों की चौकियां जलमग्न हैं। शुक्रवार रात 11 बजे तक जलस्तर 62.63 मीटर तक पहुंच गया। 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।

राजस्थान: सामान्य से 137% ज्यादा बारिश, 30 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में अब तक 167.1 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 137% ज्यादा है। अब राज्य में एक भी जिला सूखा नहीं है। शनिवार को कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 26 अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र (पालघर): डेम के तीन गेट खोले गए

पालघर जिले में धमणी डेम के तीन गेट खोल दिए गए हैं। इससे सूर्य नदी में 3,285 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वसई-विरार, मीरा-भायंदर और पालघर में जलभराव की स्थिति बन गई है।

छत्तीसगढ़ (सरगुजा): घुंघुट्टा डैम के गेट खुले

लगातार बारिश से सरगुजा जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घुंघुट्टा डैम के दो गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

तमिलनाडु (होगेनक्कल): कावेरी नदी उफान पर, पर्यटन बैन

कर्नाटक से छोड़े गए पानी के कारण होगेनक्कल में कावेरी नदी का बहाव 48,000 क्यूसेक तक पहुंच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के तहत पर्यटन पर 10वें दिन भी रोक लगा दी है।

अन्य राज्यों में स्थिति:

  • बिहार: नवादा में सबसे ज्यादा 58.4 मिमी बारिश। 19 जिलों में यलो अलर्ट।

  • झारखंड: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, रांची सहित 7 जिलों में अलर्ट।

  • पंजाब: पठानकोट, अमृतसर समेत 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट।

  • हरियाणा: 15 जिलों में यलो अलर्ट; राज्य में सामान्य से 27% ज्यादा बारिश।

  • दिल्ली-एनसीआर: तेज बारिश की संभावना।

बाढ़ राहत कार्य: मंडी में ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान

हिमाचल के मंडी में गांववासियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत किट तैयार कर बांटी। इसमें आटा, चावल, दाल, तेल जैसे जरूरी सामान शामिल हैं। प्रशासन ने भी राहत कार्य तेज कर दिया है।

IMD अलर्ट – अगले 4 दिन देशभर में भारी बारिश:

  • MP, छत्तीसगढ़: ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद।

  • हिमाचल: 8 जुलाई तक अलर्ट जारी, भूस्खलन की आशंका।

  • UP, बिहार, झारखंड, राजस्थान: कई जिलों में लगातार चेतावनी।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-6260039085

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 Pioneer Digital Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version