Author: Soni Ojha

पेरिस, 21 जून (आईएएनएस)। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग-2025 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पहला स्थान हासिल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने आगामी प्रतियोगिताओं में 90 मीटर थ्रो करने की प्रतिबद्धता जताई है। फ्रांस की राजधानी में पोडियम के शीर्ष पायदान पर पहुंचने के बाद चोपड़ा ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने ब्रॉडकास्टर से कहा, आज मैं शुरुआत से बहुत खुश था, क्योंकि मेरी रन-अप तकनीक बहुत अच्छी थी और सब कुछ सही था। हालांकि, मुझे लगा कि आज मेरा शरीर बहुत ज्यादा बाईं ओर जा…

Read More

Iran और इजरायल के बीच जारी जंग अब एक नए मोड़ पर है। जब इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया, तब सबकी निगाहें अमेरिका पर थीं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो कहा, उसने ना सिर्फ इजरायल को चौंकाया, बल्कि युद्ध के भविष्य को लेकर पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। नई दिल्ली । 12 जून को इजरायल ने ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट पर हमला बोल दिया। इस मिशन को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम दिया गया था। इजरायल का मकसद था ईरान की परमाणु गतिविधियों को जड़ से खत्म करना। लेकिन जवाब में…

Read More

नई दिल्ली। Pakistan  सरकार द्वारा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने की घोषणा ने न केवल वैश्विक राजनीति को चौंकाया, बल्कि भारत में एक नई बहस को जन्म दिया है। पाकिस्तान ने ट्रंप की भूमिका को “निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप” बताया है जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध टाल दिया। पर भारत के लिए यह सिर्फ एक नामांकन नहीं, बल्कि एक राजनयिक नौटंकी है, जो नमक का कर्ज चुकाने की मिसाल बन गई है। जिस तरह से पाकिस्तान ने अपने सेनाध्यक्ष की अमेरिका यात्रा के ठीक बाद यह प्रस्ताव रखा, भारत…

Read More

नई दिल्ली | Israel-Iran के बीच जारी सैन्य संघर्ष आज नौवें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह टकराव अब सिर्फ सीमित जवाबी कार्रवाइयों तक नहीं रहा, बल्कि दोनों देशों के बीच पूरी तरह से युद्ध जैसी स्थिति बन चुकी है। इस बीच इजराइल ने एक और बड़ी सैन्य सफलता का दावा करते हुए ईरान के प्रमुख ड्रोन कमांडर अमीन पोर जोदखी को मार गिराने की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब जोदखी को हाल ही में मारे गए ईरानी ड्रोन यूनिट प्रमुख ताहर फुर की जगह पर नियुक्त किया गया था। ताहर फुर को 13…

Read More

स्पेशल रिपोर्ट | नई दिल्ली । स्विस नेशनल बैंक ( swiss bank) द्वारा जारी रिपोर्ट में सामने आया कि 2024 के अंत तक भारतीयों की जमा राशि स्विस बैंकों में 3.54 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग ₹37,600 करोड़) तक पहुँच गई। यह राशि 2023 की तुलना में तीन गुना अधिक है, जब यह आंकड़ा केवल 1.04 अरब स्विस फ्रैंक था। इस रिपोर्ट ने देश में एक बार फिर से काले धन की बहस को हवा दे दी है। सोशल मीडिया से लेकर संसद तक, हर जगह एक ही सवाल है—क्या यह पैसा वैध है या फिर वही पुरानी काली साजिश? क्या…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi ने आज ओडिशा और बिहार के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेकर देश की राजनीति और विकास की दिशा को नया आयाम दिया। जहां ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया गया, वहीं बिहार में सिवान की धरती से प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल को रफ्तार देने वाली ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और एक जनसभा व रोड शो कर के जनता से सीधा संवाद किया। ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे भाजपा की ओडिशा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर के जनता मैदान में एक…

Read More

Iran और इज़राइल के बीच छिड़ा युद्ध आज अपने चरम पर है। आज ईरान ने  Shahed ड्रोन्स लॉन्च किए, जिनका मुख्य निशाना इज़राइल के दक्षिणी और केंद्रीय इलाके थे। इस बार ईरान ने “Fattah‑1” हाइपरसोनिक मिसाइल का दावा किया जो Mach 13+ की स्पीड से चलने वाली बताई जा रही है। हालांकि, इज़राइल के “Iron Dome”, “David’s Sling” और “Arrow‑3” जैसे एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम ने 90% से अधिक मिसाइलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। मगर चिंता की बात यह है कि इज़राइली रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उनके पास Arrow‑3 इंटरसेप्टर का स्टॉक अब सिर्फ 12 दिनों के लिए…

Read More

नई दिल्ली । दुनिया की नज़रें एक बार फिर पूर्वी एशिया की ओर टिक गई हैं, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि इस साल Russia–China संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब पश्चिमी देशों और नाटो के साथ रूस के संबंधों में भारी तनाव है। “हम अपने रणनीतिक साझेदार चीन के साथ इस वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे,” – पुतिन, सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय मंच में भाषण के दौरान। यह युद्धाभ्यास रूस-चीन संबंधों में न केवल बढ़ती निकटता का प्रतीक है, बल्कि अमेरिका और यूरोपीय देशों के लिए एक स्पष्ट कूटनीतिक संदेश…

Read More

नई दिल्ली: जब दुनिया अमेरिका-ईरान टकराव और भारत-पाक तनाव की खबरों से उलझी थी, तभी एक चुपचाप हुआ लंच वॉशिंगटन में तूफान लेकर आया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बीच व्हाइट हाउस में हुई गोपनीय बैठक ने कूटनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। ट्रंप ने प्रेस को बताया कि उन्होंने यह मुलाक़ात “परमाणु युद्ध को टालने में मुनीर की भूमिका के लिए” की। साथ ही ईरान पर भी गहराई से बातचीत हुई। “जनरल मुनीर समझदारी के प्रतीक हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच युद्ध को टालने का श्रेय…

Read More

नई दिल्ली: देश की हवाई सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठे हैं जब बीते 24 घंटों में दो Flights को टेक-ऑफ के चंद मिनटों बाद ही आपातकालीन स्थिति में लौटना पड़ा। गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लैंड कराना पड़ा। फ्लाइट में 180 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। वहीं, हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 2696 ने उड़ान भरने के महज 10 मिनट बाद तकनीकी दिक्कत के कारण वापसी की राह पकड़ी। फ्लाइट में 80 यात्री सवार थे। स्पाइसजेट ने…

Read More