विमान में  सवार थे :  कुल 242

    • 169 भारतीय

    • 53 ब्रिटिश

    • 7 पुर्तगाली

    • 1 कनाडाई

    • 12 क्रू मेबर

    • विमान से जुड़ी मुख्य जानकारी:

      • फ्लाइट नंबर: AI-171

      • विमान प्रकार: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर

      • उड़ान समय: दोपहर 1:38 बजे

      • दुर्घटना समय: दोपहर 1:40 बजे

Pioneer digital desk

अहमदाबाद, 12 जून 2025 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार दोपहर भीषण विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सहित सभी 242 लोगों की मौत  हो गई है।

कैसे हुआ हादसा?

विमान ने जैसे ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी, तुरंत बाद उसमें आग लग गई और वह एयरपोर्ट की दीवार व एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुएं का विशाल गुबार पूरे इलाके में फैल गया और कुछ ही सेकंड में प्लेन जलकर खाक हो गया।

इस हादसे के बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की टीम मौके पर पहुंची, जिससे यह सवाल उठने लगा कि कहीं यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि कोई साजिश तो नहीं थी?

संदेह की वजहें: फोन कॉल, ब्लास्ट और ATS की मौजूदगी

फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले किए गए कुछ संदिग्ध कॉल्स, प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सुने गए ब्लास्ट की आवाजें, और ATS की त्वरित तैनाती इस घटना को और भी रहस्यमयी बना रहे हैं। हालाँकि शुरुआती जांच में ब्लैक बॉक्स से कोई ठोस तकनीकी खराबी सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों ने साजिश की आशंका को नकारा भी नहीं है।

डॉक्टर्स हॉस्टल पर गिरा विमान, कई और हताहतों की आशंका

विमान मेघानीनगर के उस इलाके पर गिरा, जहां एक डॉक्टर्स हॉस्टल स्थित है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त हॉस्टल में 50 से 60 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां, एनडीआरएफ, बीएसएफ, और स्थानीय पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

फ्लाइट डिटेल और जांच प्रगति

  • विमान: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर

  • फ्लाइट संख्या: AI-171

  • टेकऑफ समय: दोपहर 1:38 बजे

  • रडार से संपर्क टूटने का समय: 1:43 बजे

  • दुर्घटनास्थल: मेघानी नगर, अहमदाबाद

  • टीमें तैनात: DGCA, बोइंग तकनीकी टीम, ATS, NDRF

साजिश या हादसा? जांच जारी

विमान में ब्लास्ट के कोई ठोस साक्ष्य अब तक नहीं मिले हैं, लेकिन ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण और मलबे की फोरेंसिक जांच से आगे की जानकारी मिलने की संभावना है। एक संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है, जो रनवे के पास संदिग्ध स्थिति में पाया गया था, पर उससे भी कोई ठोस सुराग अब तक नहीं मिला है।

इलाका खाली कराया गया, रेस्क्यू अभियान जारी

स्थानीय प्रशासन ने 80% क्षेत्र को खाली करा लिया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दिग्गजों की मौत से शोक

  • विजय रूपाणी (पूर्व मुख्यमंत्री, गुजरात) – विमान में सवार थे और हादसे में निधन हो गया।

  • महाराष्ट्र के 7 नागरिक – जिनमें अपर्णा महादिक, मयूर पाटिल सहित 4 केबिन क्रू शामिल हैं।

  • राजस्थान के 5 नागरिक – उदयपुर और बालोतरा से थे। शुभ मोदी और शगुन मोदी लंदन छुट्टियों पर जा रहे थे।

भारत के 5 बड़े विमान हादसे :

  1. 1978 (महाराष्ट्र) – दो विमान टकराए, 349 मौतें

  2. 1996 (चर्खी दादरी) – मिड-एयर कोलिज़न, 349 की मौत

  3. 2010 (मंगलौर) – रनवे से फिसलकर क्रैश, 158 मृत

  4. 2020 (कोझिकोड) – रनवे हादसा, 21 की मौत

  5. 2025 (अहमदाबाद) – 242 लोगों की मौत

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-6260039085

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 Pioneer Digital Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version