Pioneer digital desk

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने शुक्रवार को 8 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, जिनमें 4 इंटरनेशनल और 4 डोमेस्टिक उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइन ने मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कारणों को रद्दीकरण की वजह बताया है। 12 जून को हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देशभर में हवाई सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी सिलसिले में बीते 9 दिन में अब तक 84 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

कौन-कौन सी उड़ानें हुईं रद्द?

🛫 डोमेस्टिक फ्लाइट्स (4)

  • AI874 पुणे से दिल्ली

  • AI456 अहमदाबाद से दिल्ली

  • AI2872हैदराबाद से मुंबई

  • AI571 चेन्नई से मुंबई

इंटरनेशनल फ्लाइट्स (4)

  • AI906दुबई से चेन्नई

  • AI308दिल्ली से मेलबर्न

  • AI309मेलबर्न से दिल्ली

  • AI2204दुबई से हैदराबाद

12 जून से अब तक क्या हुआ?

12 जून को एयर इंडिया की एक प्लेन क्रैश घटना में 270 यात्रियों की जान गई थी। इसके बाद देश के सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर विमानों की ऑपरेशनल चेकिंग शुरू की गई। इस घटना के बाद से एयर इंडिया ने सुरक्षा के चलते लगातार उड़ानें रद्द की हैं।

19 जून को क्या हुआ था?

19 जून को भी एयर इंडिया ने 4 फ्लाइट्स कैंसिल की थीं। इनमें प्रमुख रूप से:

  • AI388 (दिल्ली से वियतनाम): एयरबस A320 नियो को टेकऑफ के बाद तकनीकी खामी के चलते वापस बुलाया गया। इसमें 130 यात्री सवार थे।

  • अन्य 3 फ्लाइट्स को भी मेंटेनेंस कारणों से कैंसिल कर दिया गया।

दूसरी एयरलाइंस भी प्रभावित

  • इंडिगो 6E 2006 (दिल्ली से लेह): तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट दिल्ली लौट आई।

  • स्पाइसजेट SG 2696 (हैदराबाद से तिरुपति): टेकऑफ के 10 मिनट बाद वापस लौटी, पायलट को पिछले दरवाजे में दिक्कत का संकेत मिला।

  • इंडिगो (गुवाहाटी से चेन्नई): फ्यूल की कमी के चलते बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, फिर रीफ्यूलिंग के बाद चेन्नई भेजा गया।

18 जून को क्या हुआ?

  • AI2145 (दिल्ली से बाली): ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना के कारण वापस लौटाई गई।

  • AI188 (टोरंटो से दिल्ली): क्रू ड्यूटी टाइम लिमिट पार होने के कारण रद्द की गई।

  • AI996 (दुबई से दिल्ली): टेक्निकल फॉल्ट के कारण यात्रियों को प्लेन से उतारकर फ्लाइट रद्द कर दी गई।

DGCA की जांच और कार्रवाई

12–17 जून के बीच: एयर इंडिया की 66 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनमें बोइंग 787 सीरीज की अधिकतर फ्लाइट्स शामिल थीं।

  • DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने कहा कि एयर इंडिया के विमानों की जांच में कोई गंभीर खामी नहीं पाई गई।

  • DGCA ने 18 जून को एयर इंडिया अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने, मेंटेनेंस स्टैंडर्ड सुधारने और समय से उड़ानों के संचालन के निर्देश दिए।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-6260039085

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 Pioneer Digital Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version