रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत के मेलोडी किंग नितिन दुबे और बहु-प्रतिभाशाली शर्मिला बिस्वास का नया गीत “मोंगरा के गजर” 3 जुलाई को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। नितिन दुबे ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल “Nitin Dubey Official” और सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया, और यह कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।
जन्मदिन पर खास तोहफा: “मोंगरा के गजरा”
हर साल अपने जन्मदिन पर कोई ना कोई यादगार गाना रिलीज करने की परंपरा को जारी रखते हुए, इस साल भी नितिन दुबे ने “मोंगरा के गजर” के रूप में अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा। लाखों लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मोंगरा के गजरा
यह गीत सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक परिधानों का खूबसूरत प्रदर्शन है। गाने में पगड़ी, कलगी, कर्दन, कौड़ी, और कमरपटी जैसे पारंपरिक वस्त्रों का उपयोग कर छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति को जीवंत किया गया है। युवाओं में अपनी जड़ों से जुड़ने की भावना को प्रेरित करता यह गीत एक सांस्कृतिक अभियान की तरह देखा जा रहा है।
सुपरहिट गायक नितिन दुबे: हिट मशीन ऑफ CG म्यूज़िक
नितिन दुबे को छत्तीसगढ़ी म्यूज़िक इंडस्ट्री में “हिट मशीन” के नाम से जाना जाता है। उनके गीत “रायगढ़ वाला राजा”, “दिल दे दे दूरगवाली”, “चांदनी 2”, “हे रे मोर नीलपरी”, “मंदाकिनी” आदि करोड़ों व्यूज़ बटोर चुके हैं। नितिन दुबे राज्य के पहले गायक हैं जिन्हें यूट्यूब का गोल्डन प्ले बटन मिला है। उनके फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है।
शर्मिला बिस्वास: गायिका, अभिनेत्री और फैशन डिज़ाइनर
इस गाने की स्टार कलाकार शर्मिला बिस्वास ने न सिर्फ गाने में अभिनय किया है बल्कि इस गीत के सभी कॉस्ट्यूम्स भी डिज़ाइन किए हैं। उनकी बहु-प्रतिभा का प्रदर्शन इस गीत में बखूबी देखने को मिलता है। शर्मिला और नितिन की जोड़ी पहले भी “गुलमोहर”, “गोंडा टोला रे”, “तोर बरात”, “दिल के धड़कन”, “चांदनी 2” जैसे सुपरहिट गानों में दर्शकों की पहली पसंद रही है।
गाने की टीम और निर्माण
-
संगीतकार: नितिन दुबे
-
गीतकार: गोकुल राम साहू
-
डीओपी: तामेश्वर देव
-
कोरियोग्राफर और निर्देशक: राम यादव
-
प्रस्तुति: नितिन दुबे ऑफिसियल यूट्यूब चैनल
सोशल मीडिया पर बंपर रिस्पॉन्स
“मोंगरा के गजर” अब इंस्टाग्राम पर रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स में ट्रेंड कर रहा है। सभी आयु वर्ग के लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं। यह गाना छत्तीसगढ़ी संस्कृति को डिजिटल स्पेस में ग्लोबल लेवल पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम है।