उत्तराखंड में भूस्खलन से चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी, हिमाचल में बादल फटने से 11 की मौत, मध्यप्रदेश, राजस्थान, यूपी, ओडिशा, बिहार समेत कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली- देशभर में मॉनसून सक्रिय हो गया है और इसके चलते कई राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, यूपी, बिहार, ओडिशा और गुजरात समेत करीब 11 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं SDRF और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रोकी गई, श्रद्धालु फंसे
तेज बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा तभी शुरू होगी जब रास्ते पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे।

-
सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड, 40 श्रद्धालु फंसे थे
-
SDRF की टीम ने सभी को सुरक्षित निकाला
-
गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, कई जगह सड़कें धंसीं
-
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर और मकान डूबे
हिमाचल: मंडी में बादल फटा, 11 की मौत, 34 लापता
हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 34 लोग लापता हैं।

-
गोहर क्षेत्र के पंगलूर गांव में 2 परिवार बह गए
-
एक महिला का शव बरामद, बाकी लोग लापता
-
सोलंग नाले में बाढ़ से मनाली-लेह हाईवे बंद
-
कई जिलों में अगले 24 घंटे तक बाढ़ का अलर्ट
राजस्थान: अजमेर दरगाह की छत गिरी, 1 की मौत
राजस्थान में पिछले 4 दिनों से जारी बारिश के कारण अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में पानी भर गया।
बरामदे की छत गिर गई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। वहीं कचहरी रोड पर दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
-
चित्तौड़गढ़ के 11 डैम ओवरफ्लो
-
अजमेर, भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी
-
हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर छोड़कर पूरे राज्य में अलर्ट
मध्यप्रदेश: बागेश्वर धाम में हादसा, 1 श्रद्धालु की मौत
मध्यप्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
छतरपुर के बागेश्वर धाम में बारिश से टेंट गिर गया, जिससे एक श्रद्धालु की मौत और 8 घायल हो गए।
-
ग्वालियर-चंबल में भी भारी बारिश
-
कई गांवों का संपर्क टूटा
-
कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर लैंडस्लाइड, दो ट्रेनें रद्द
बिहार: सभी 38 जिलों में यलो अलर्ट
मानसून ने पूरे बिहार को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। पटना समेत सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी है।
-
महादेव खोह वाटरफॉल का पानी शिव मंदिर पर बहा
-
स्कूलों और मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
-
कोसी, बागमती और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ा
ओडिशा: बालासोर में बाढ़ से 2 मौतें, 60 गांव प्रभावित
ओडिशा के बालासोर में सुवर्णरेखा नदी के उफान से बाढ़ आई है। दो लोगों की जान गई है और 60 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं।
राज्य में 7 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
यूपी: वाराणसी में 20 फीट हाईवे धंसा, 10 जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वाराणसी में लखनऊ-वाराणसी हाइवे का 20 फीट हिस्सा धंस गया है।
-
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा
-
फतेहपुर में महिलाएं बच्चों के लिए लकड़ी का पुल बना रही हैं
-
30 जिलों में हल्की बारिश के आसार
गुजरात और छत्तीसगढ़: तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित
गुजरात के बनासकांठा में 8.6 इंच बारिश दर्ज की गई। कई घरों में पानी घुस गया। स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया है तो निचले इलाकों के कुछ घरों में पानी घुस गया है। वहीं, आज राज्य के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्रीय जल आयोग की चेतावनी
केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने बताया है कि देशभर में 11 रिवर मॉनिटरिंग साइटों पर जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर है।
गंगा, ब्रह्मपुत्र, बागमती, घाघरा, गंडक और कावेरी नदियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
अगले 3 दिन चुनौतीपूर्ण
देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 72 घंटे भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और यात्रा से बचने की अपील की है।