Pioneer digital desk

नई दिल्ली, 4 जुलाई 2025– भारत में मानसून का दौर इस समय पूरे शबाब पर है और इसके चलते कई राज्यों में हालात गंभीर बने हुए हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक तेज बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और सड़कें बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और कई अन्य में यलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देशभर के राज्यों में मौसम का ताजा हाल और प्रशासन की तैयारियों की पूरी जानकारी।

उत्तराखंड: लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा ठप, अलकनंदा उफान पर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। गौरीकुंड से एक किलोमीटर आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन हो गया है, जिससे यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। बद्रीनाथ हाईवे भी नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास मलबा गिरने के कारण कुछ देर के लिए बंद रहा जिसे बाद में खोल दिया गया।

हिमाचल प्रदेश: अब तक 43 मौतें, 500 करोड़ का नुकसान

हिमाचल में मानसून की तबाही से अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में है, जहां अकेले 14 मौतें दर्ज की गई हैं। 3 जुलाई को ही 6 नई मौतें हुईं। संपत्ति को करीब ₹500 करोड़ का नुकसान हुआ है। 55 मकान और 198 गौशालाएं पूरी तरह से ढह गई हैं। राज्य सरकार राहत कार्यों में जुटी है।

मध्य प्रदेश: 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ जैसे हालात

राज्य में स्ट्रॉन्ग रेन सिस्टम एक्टिव है। टीकमगढ़, गुना और जबलपुर समेत कई जिलों में घरों में पानी भर गया है। मंडला में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में रेड और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान: जालोर में रिकॉर्ड 136mm बारिश, 32 जिलों में अलर्ट

राजस्थान के जालोर में गुरुवार को सबसे ज्यादा 136 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। टोंक के बीसलपुर बांध का जलस्तर 24 घंटे में 71 सेमी बढ़ गया। जयपुर, दौसा और टोंक में ऑरेंज अलर्ट जारी है। राज्य में अब तक सामान्य से 128% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।

ओडिशा: बालासोर के 35 गांव बाढ़ से घिरे

ओडिशा के बालासोर जिले में सुबर्णरेखा नदी के उफान के कारण 35 गांव पानी में डूबे हुए हैं। इन इलाकों का संपर्क बाकी जगहों से टूट गया है। प्रशासन ने नावों के जरिए राहत पहुंचानी शुरू कर दी है।

गुजरात: बनासकांठा और नवसारी में जलभराव

गुजरात के बनासकांठा और नवसारी जिलों में शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण हाईवे और सड़कों पर पानी भर गया है। कई इलाकों में आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन अलर्ट पर है।

छत्तीसगढ़: 33 जिलों में यलो अलर्ट, रायगढ़ में घरों में पानी घुसा

राज्य में पिछले 24 घंटे में 114 स्थानों पर बारिश हुई है। रायगढ़ के दुर्गा विहार कॉलोनी और अन्य इलाकों में घरों में पानी घुस गया। कोरबा में एक रेलवे कर्मचारी बह गया। अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

रायगढ़ में घरों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश: काशी में गंगा उफान पर, हरिश्चंद्र घाट डूबा

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरिश्चंद्र घाट जलमग्न हो गया है। शवदाह स्थल को स्थानांतरित करना पड़ा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर भी आधा डूब चुका है। यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

बिहार: राज्यभर में यलो अलर्ट, बांका में सबसे ज्यादा बारिश

बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्यभर में यलो अलर्ट है। बांका में सबसे ज्यादा 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। नवादा और हाजीपुर में जलभराव की स्थिति है, जबकि पटना में उमस भरी धूप रही।

पंजाब: 3 दिनों में सामान्य से 198% ज्यादा बारिश

पंजाब के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 3 दिनों में राज्य में सामान्य से लगभग 200% ज्यादा बारिश हुई है। बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा भी जताया गया है।

हरियाणा: सभी 22 जिलों में बारिश, 18 में यलो अलर्ट

हरियाणा में भी मानसून सक्रिय है। राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट दिया है।

हरियाणा के सभी जिलों में आज बारिश:18 में यलो अलर्ट

देशभर में चेतावनी: कहां कितना अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड शामिल हैं।

यलो अलर्ट वाले राज्य: छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी।

सरकार और प्रशासन की अपील

राज्य सरकारों और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लें। आपदा प्रबंधन टीमें हर जगह एक्टिव हैं और राहत कार्य जारी है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-6260039085

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

© 2025 Pioneer Digital Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version